जीवन-मरण से परे नारायण
कारागार में जन्मे थे
न योजना केवल लीला थी
वे नव-निर्माण के
संकल्प में दर्शे थे ।
निज
जीविका-क्रम से जता दिया
ना प्रेम का मतलब पाना
है —
वैराग्य ही चित्त का
शिखर स्वरूप है
यही मुक्ति-पथ की आराधना
है।
मथुरा,
द्वारका या कुरुक्षेत्र —
योध्या वहीं जिसने मन को सशक्त
किया
दिया गीता-ज्ञान विश्व को समझाने
संत वही जिसने भाव-शून्य अपना लिया।
कभी
बाँसुरी, कभी सुदर्शन —
कभी मंद-मंद मुस्कुराए थे
मौन में उनके सभी उत्तर थे
जो शब्द न कभी कह पाए थे।
जिसने मन में कृष्ण रमाया
उनका सुझाया मार्ग लिया —
जपा राम नाम या शिव-शक्ति
का
मोक्ष-पथ को भाँप
लिया।
चारु – सर्वदा विष्णोर्भक्ता
4 comments:
The last paragraph won my heart. True, no matter which god you pray, in the end - its Krishna and us! Bahot ache Charu Ji
I liked the second last para the most.. He was soft and fierce alike - kabhi basuri kabhi sudarshan ..
I am glad you have reached till here :)
The whole poem is a masterpiece. Its difficult to pull off something like this and that too in Hindi..I am so proud of you lady
This is one is very special to me. I am glad u liked it. Proud - Thank you, you are very kind :)
Post a Comment